Advertisement
राहत की खबर : शुद्ध प्राकृतिक मेहंदी पर बकाया उत्पाद शुल्क माफ
जयपुर/पाली। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर शुद्ध प्राकृतिक मेहंदी पाउडर पर बकाया उत्पाद शुल्क माफ कर दिया है। इससे देश के मेहंदी व्यापरियों तथा इससे जुड़े उद्योग कारोबारियों को राहत मिली है।
केन्द्रीय विधि और न्याय तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पाली सांसद पी.पी. चौधरी द्वारा कृषि आधारित इस महत्वपूर्ण मेहंदी व्यवसाय को जिंदा रखने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री से मिल कर किए गए प्रयास से इस संकट को दूर करने में सफलता मिली है। केन्द्रीय उत्पाद विभाग द्वारा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 की धारा 3 के अन्तर्गत 2007 से 2013 की अवधि में शुद्ध प्राकृतिक मेहंदी पाउडर पर बकाया उत्पाद शुल्क की मांग की गई थी, जिससे पाली के सोजत क्षेत्र के मेहंदी व्यापारियों पर करोड़ों रुपए का कर निर्धारण हुआ था। इससे इस क्षेत्र का एक मात्र मेहंदी व्यवसाय संकट में आ गया था।
केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी के अनुरोध पर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर मेहंदी व्यापारियों के बकाया उत्पाद शुल्क को माफ कर दिया। मेहंदी व्यापार संघ समिति, सोजत के अध्यक्ष मोहनलाल टाक, उपाध्यक्ष सच्चानन्द हिरानी तथा सचिव विनोद लोढ़ा ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी का आभार जताया है।

पाली
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement