Advertisement
कानपुर : 7 माह पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने फांसी लगाई
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र में सात माह पहले प्रेम विवाह करने वाले नवदंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों का शव मंगलवार को कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बिधनू थाने के कुंज बिहार निवासी प्रशांत मिश्रा एक निजी कारखाने में काम करता है। सात माह पहले उसने कीर्ति तिवारी नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों के परिवार वाले इस विवाह से नाराज थे, लेकिन बाद में दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।
बताते हैं कि सोमवार को भी दोनों साथ दिखे थे और सब कुछ सामान्य था। लेकिन मंगलवार सुबह कीर्ति का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला तो परिजनों ने प्रशांत के कमरे में दस्तक दी, लेकिन कमरा बंद था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत के कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां उसका भी शव फांसी पर लटका मिला।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। पुलिस को शक है कि दंपति का रात में झगड़ा हुआ हो, जिसमें पहले प्रशांत ने फांसी लगा ली। उसका शव देखकर आहत पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कानपुर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement