New textile policy will be notified by the end of October -Chief Minister Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:37 pm
Location
Advertisement

टैक्सटाईल उद्योग से जुड़े लोगों के लिए नए द्वार खोलेगी नई टैक्सटाईल नीति- मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 9:19 PM (IST)
टैक्सटाईल उद्योग से जुड़े लोगों के लिए नए द्वार खोलेगी नई टैक्सटाईल नीति- मुख्यमंत्री
सिरसा/पानीपत/चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा पानीपत और सिरसा के लिए नई टैक्सटाईल नीति तैयार की जा रही है, जिसे अक्टूबर के अन्त तक नोटीफाइड कर दिया जाएगा। यह नीति टैक्सटाईल उद्योग से जुड़े लोगों के लिए नए द्वार स्थापित करेगी।

यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पानीपत में उद्योगपतियों से सीधा संवाद कर उनकी उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को सिंगल विण्डों सिस्टम उपलब्ध करवा रही है। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उद्योगपति सकारात्मक सोच के साथ धैर्य रखें। उनकी सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।

उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने ओल्ड इंडस्ट्री एरिया की समस्याओं को मुख्यमंत्री के आगे रखते हुए कहा कि यह औद्योगिक क्षेत्र 1948 में बना था। इसमें सडक़ों के निर्माण के लिए 30 करोड़ 94 लाख रूपये के एस्टीमेट बनाकर भेजे गए हैं, इस पर गौर किया जाए, इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी महिने इन सडकों की मरम्मत व निर्माण के लिए टैण्डर जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के समक्ष महाबीर छिल्लर ने कहा कि रिफाईनरी के पास औद्योगिक क्षेत्र में 6 गांव ए, बी, सी तीन खण्डों में बाटे गए हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र को एक ही ब्लॉक में किया जाए। इसके साथ-साथ बिजली, तार और खम्बों से सम्बंधित बातों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे सम्बंधित विभागों को दिशानिर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई कि सैक्टर 29 पार्ट-2 से ढाई यूनिट शिफ्ट की जाए और उन्हें नो प्रोफिट-नो लोस पर प्लाट आबंटित कर दिए जाएं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय को लेकर हुडा विभाग को लिखा गया है उसके बाद ही कुछ कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री के समक्ष हरियाणा चैम्बर ऑफ कोमर्स इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएलयू की पावर जोकि उपायुक्त को एक एकड़ जमीन की दी गई है उसे दो एकड़ किया जाए तथा बिजली कनेक्शन को 50 किलोवाट से 100 किलोवाट किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही ये सारी बातें टैक्सटाईल पॉलिसी में डालने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उद्योगपति अपने-अपने उद्योगों में सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखें क्योंकि कई बार ऐसे हादसे होते हैं जिनकी भरपाई नहीं हो पाती।

बैठक में एचएसआईआईडीसी के मुख्य समन्वयक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योगपतियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा जिस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने समस्याओं के निदान के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार, विधायक महीपाल ढांडा, रोहिता रेवड़ी और रवीन्द्र मच्छरौली सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement