New scheme for those whose crops are destroyed said cm Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:35 pm
Location
Advertisement

जिनकी फसलें तबाह, उनके लिए नई योजना : योगी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 7:21 PM (IST)
जिनकी फसलें तबाह, उनके लिए नई योजना : योगी
महाराजगंज| उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ में तबाह हो गई हैं, उनके लिए सरकार योजना लाएगी। महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना, दवाई और अन्य रहत सामग्री जल्द से जल्द मुहैया कराई जा रही हैं। सरकार उन लोगों की भी मदद करेगी जिनके घर बाढ़ की वजह से बर्बाद हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन किसानों के लिए योजना लाएगी, जिनकी फसलें बाढ़ की वजह से डूब गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने इससे पहले, गुरुवार को फैजाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। वहां से वे शाम को गोरखपुर चले गए थे। शुक्रवार सुबह गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने महाराजगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत कार्यो का जायजा लिया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement