Nasimuddin Siddiqui attack on mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:46 am
Location
Advertisement

आरोप लगे तो करूंगा मायावती के कारनामों का भंडाफोड़: नसीमुद्दीन

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 जून 2017 9:46 PM (IST)
आरोप लगे तो करूंगा मायावती के कारनामों का भंडाफोड़: नसीमुद्दीन
बहराइच। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निकाले जाने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार को पहली बार बहराइच आए। उन्होंने कहा कि बसपा का नाम मत लीजिए। पहल नहीं करूंगा, लेकिन अगर आरोप लगते हैं तो समय पर मायावती का भंडाफोड़ करूंगा। बसपा से निकाले जाने के बाद राष्ट्रीय बहुजन मुक्ति मोर्चा के गठन की घोषणा कर इसके संयोजक के रूप में नसीमुद्दीन गुरुवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने कहा, "बहन जी के लिए बेटी की कुर्बानी दे दी। वह उसे भी भूल गईं। हम नोट नहीं, जनता की समस्या और वोट की बात करते हैं।" साथ ही नसीमुद्दीन ने प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।

उन्होंने शहर के मोहल्ला काजीपुरा में पुराने कार्यकर्ता बाबू शाह के आवास पर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने कहा, "मोर्चा का गठन किया है। उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।"

क्या बसपा की नीतियां मोर्चे में लागू होंगी, इस सवाल पर नसीमुद्दीन ने तमतमाते हुए कहा, "बसपा का नाम न लीजिए। बहन जी के लिए बेटी की कुर्बानी दे दी, लेकिन उन्होंने पार्टी से निकालने का सिला दिया।"

अब मायावती के मामले में क्या खुलासा करेंगे, इस सवाल पर नसीमुद्दीन ने कहा कि वह पहल नहीं करेंगे। लेकिन अगर मायावती आरोप लगाती हैं तो उनका भंडाफोड़ पुख्ता सबूतों के साथ किया जाएगा।

नसीमुद्दीन ने कहा, "शीघ्र ही मोर्चा पार्टी में तब्दील किया जाएगा। हम नोट नहीं वोट और जनता की समस्याओं की बात करते हैं।"

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement