nagaur news : Innovation : Plantation on Birthday of student in Vivekanand Model School Deedwana -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:06 pm
Location
Advertisement

नवाचार : विवेकानंद मॉडल स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 4:51 PM (IST)
नवाचार : विवेकानंद मॉडल स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण
डीडवाना/नागौर। एक तरफ सरकार पर्यावरण बचाए रखने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम कर रही है, वहीं डीडवाना के एक स्कूल ने भी नवाचार कर स्कूली छात्रा के जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर इस दिशा में एक कदम बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार डीडवाना के विवेकानंद मॉडल स्कूल की 11वीं की छात्रा देवयानी पुत्री ब्रह्मदेव शर्मा का आज जन्मदिन है। स्कूल प्रबंधन इस मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक जांगिड़, सुनील पारीक, हुड्डा एवं समस्त स्टाफ सहित छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान राजस्थान ब्राह्मण के नागौर जिला प्रतिनिधि मयूर गांधी, डीडवाना इकाई अध्यक्ष अशोक गौड़, इकाई महामंत्री कैलाश सिवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर, विप्र शिक्षक संघ से शगुन कॉलेज के डॉयरेक्टर विशाल, युवा इकाई अध्यक्ष नरेश उपाध्याय, इकाई संगठन मंत्री मोहन शर्मा, डीडवाना माली समाज के प्रतिनिधि इटली प्रवासी पवन तंवर, महेश पवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement