Murdered Rana for many districts detained Rana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:26 am
Location
Advertisement

कई जिलों के लिए परेशानी बने उपदेश राणा को हिरासत में लिया

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 10:39 AM (IST)
कई जिलों के लिए परेशानी बने उपदेश राणा को हिरासत में लिया
उदयपुर। राजसमंद में हुई श्रमिक की हत्या के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों की साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले उपदेश राणा को पुलिस ने उदयपुर पहुंचने पर हिरासत में ले लिया है। वह हत्या के आरोपी शंभूनाथ के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इस शख्स के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने इंटरनेट सेवा बुधवार रात से ही बंद कर दी थी।

यहां बीते कई दिनों राजसमंद में हुए लाइव मर्डर को लेकर उपदेश राणा सोशल मीडिया के जरिए भड़काउ बयानबाजी कर रहे है। जानकारी के अनुसार उपदेश राणा नाम का यह शख्स लगातार एक समुदाय विशेष के खिलाफ बयानबाजी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़का रहा है।

वहीं उपदेश राणा ने फेसबुक के जरिए ही आज उदयपुर आने की भी जानकारी दी है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए है और आनन-फानन में इंटरनेट बैन और धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

उपदेश राणा वहीं शख्स है जिसने कोलकात्ता की टीपू सुल्तान मस्जिद के बर्खास्त इमाम के साथ हुई मारपीट की जिम्मेदारी ली थी। यह शख्स अक्सर फेसबुक पर भड़काउ बयानबाजी करता है और एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी करता है। यजानकारी के अनुसार उपदेश राणा मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement