murder of History Sheeter in Nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:20 am
Location
Advertisement

नागौर: हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर हत्या

khaskhabar.com : शनिवार, 17 मार्च 2018 10:12 AM (IST)
नागौर: हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर हत्या
नागौर। राठौड़ी कुआं इलाके में हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक रघुवीर सांखला है। रघुवीर व आरोपियों के बीच दो साल से खूनी संघर्ष चल रहा था। इसका आखिरी अंजाम रघुवीर की हत्या के रूप में सामने आया।

शुक्रवार शाम राठौड़ी कुआं में बाइक पर सवार हिस्ट्रीशीटर रघुवीर सांखला की जीप में सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बाइक को टक्कर मारकर रघुवीर को गिराया गया। उसके बाद उसे चाकुओं से गोदा और करीब 700 मीटर दूर माही दरवाजा के पास पटक कर भाग गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष व दिनेश माली समेत नौ लोगों को नामजद किया है। दिनेश माली की रघुवीर से 2 साल से रंजिश चल रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement