Advertisement
शादीशुदा प्रेमिका का हत्यारा गिरफ्तार
महोबा (उप्र)। शादीशुदा महिला के कोर्ट मैरिज से इनकार और इसकी शिकायत घर वालों से करने पर महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना श्रीनगर क्षेत्र के कुल्लाई पहाड़िया निवासी श्याम बिहारी आहिवार की पत्नी 35 वर्षीय कलावती और गांव का रूप सिंह यादव पुत्र जगदीश यादव बीच सालों से कथित रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रूप सिंह कलावती पर कोर्ट मैरिज करने का दबाब डाल रहा था। लेकिन उसने स्वीकार नहीं किया और पति से शिकायत कर रूप के घर वालों को इसकी जानकारी दे दी। इससे गुस्साए रूप सिंह ने रविवार दोपहर खेत में काम करने के दौरान कलावती की धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और भाग निकला था। उसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने सोमवार को बताया कि महिला की हत्या करने के बाद देर रात आरोपी रूप सिंह यादव जहर खाकर खुद थाने पहुंचा, उसकी बिगड़ती हालत देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
महोबा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement