MP Saini sought the resignation of the party president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:11 am
Location
Advertisement

भाजपा सांसद सैनी ने पार्टी अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा

khaskhabar.com : सोमवार, 07 अगस्त 2017 12:24 PM (IST)
भाजपा सांसद सैनी ने पार्टी अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा
कुरूक्षेत्र। आईएएस की लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के विरोधियों को उनके खिलाफ मोर्चा खोलने का मौका मिल गया है। भाजपा के ही सांसद राजकुमार सैनी ने बराला को इस्तीफा देने की नसीहत दे डाली।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वे व्यक्तिगग तौर पर यह मानते है कि बराला को इस मामले में इस्तीफा दे देना चाहिए । उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि यह गंभीर मसला है। पार्टी अध्यक्ष के बेटे पर एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। एेेसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

मिशन 2019 की तरफ बढ़ रही भाजपा के लिए सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष की हरकत परेशानी का कारण बन गई है। खुद सुभाष बराला राजनीतिक परेशानियों में घिरे नजर आ रहे हैं। भाजपा में ही उनके विरोधियों ने तो इस मुद्दे को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली, साथ ही वे लोग भी सक्रिय हो गए, जिनकी निगाह उनके पद पर जमी हुई है। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का सीधे तौर पर हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन बेटे की वजह से कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर पूरे दिन यही घटनाक्रम छाया रहा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement