miscreant saint are more dangerous than Terrorists Osama bin Laden : Tarun Muni Sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:38 pm
Location
Advertisement

आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं दुष्कर्मी संत : मुनि तरुण सागर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 7:36 PM (IST)
आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं दुष्कर्मी संत : मुनि तरुण सागर
सीकर। कड़वे प्रवचनों के लिए मशहूर मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा कि कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम के दुष्कर्म मामले में जो फैसला दिया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। कोर्ट अपना काम कर रहा है, अगर कोर्ट के फैसले के विरोध में इस तरीके की हिंसा की जाती है तो कोर्ट के फैसलों का औचित्य ही क्या रह जाएगा। हिंसा करके जो संपत्तियों को नुकसान किया जा रहा है, वह नुकसान आमजन का ही नुकसान है। ऐसे में हिंसा नहीं करके इस फैसले का स्वीकार करते हुए सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी संत आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं, क्योंकि ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी कुछ लोगों की हत्या करते हैं, लेकिन ऐसे छद्म साधु-संत करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा की हत्या करते हैं, इसलिए मैं ऐसे संतों को ओसामा बिन लादेन से भी खतरनाक मानता हूं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement