Minister Siddharthnath Singh flag hoisted in Meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:39 pm
Location
Advertisement

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मेरठ में ध्वजारोहण किया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 6:13 PM (IST)
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मेरठ में ध्वजारोहण किया
ऋतु भार्गव, मेरठ। गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरठ में विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दिन की शुरुआत सबसे पहले पारम्पारिक प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी की शुरुआत गढ़ रोड़ स्थित गांधी आश्रम से हुई। ये हापुड़ रोड़ से होती हुई, इंदिरा चौक पर पहुंची। यहां जिलाधिकारी ने इंदिरा गांधी और मंगलपांडे की मूर्ति पर माला पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां ये फेरी दिल्ली रोड़ से शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा दोनों कमिशनर कार्यलय और कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन पर भी ध्वजारोहण किया गया। कमिश्नर कार्यलय पर हुए ध्वजारोहण की खास बात ये रही कि यहां एक बार फिर झण्डा खुद मंडलायुक्त ने बल्कि कार्यलय में कार्यरत्त सबसे बुजुर्ग कर्मचारी ने फहराया। कमिश्नर डा. प्रभात कुमार की इस पहले को हर किसी ने सराहा। इसके अलावा पुलिस लाईन में परेड का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वहां झण्डारोहण किया, शान्ति के प्रतीक कबूतरों को आसमान में उड़ाया तथा रंग बिरंगे गुब्बारों को हवा में छोड़कर समारोह को रंगीन बनाया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। पुलिस परेड में नागरिक पुलिस, पीएससी, ट्रैफिक, महिला पुलिस, धुड़सवार पुलिस, मोटर साइकिल दल, यूपी 100 पुलिस, साइंस लैबोरेटट्री मोबाइल, संचार शाखा, स्वान दल, वर्ज, वाटर कैनन, दंगा नियंत्रण तथा यूपी फायर सर्विसस ने भाग लिया। इसके अलावा महानगर के स्कूलो, सरकारी कार्यलय, व्यापार संघो और विभिन्न कालोनियों में ध्वारोहण कर हर किसी ने इस खास दिन को मनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement