Mayor Ashok Lahoti listened problems of people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:25 am
Location
Advertisement

मेयर अशोक लाहोटी ने सुनी आम जन की समस्याएं, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 अगस्त 2017 12:55 PM (IST)
मेयर अशोक लाहोटी ने सुनी आम जन की समस्याएं, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी
जयपुर। नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। बढ़ती भीड़ के बीच लोगों का इंतजार का समय कम होने लगा। इस दौरान लोग आपस में चर्चा करते रहे और एक-दूसरे से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते रहे। चर्चा के दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी भी दिखाई दे रही थी, उनका कहना था कि अब उनकी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। यह नजारा था नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को शुरू हुई महापौर जनसुनवाई से पहले का।

बाद में जनसुनवाई शुरू होने पर लोगों में अपनी-अपनी समस्याएं बताने की होड़ सी लग गई। महापौर अशोक लाहोटी, उप महापौर मनोज भारद्वाज, आयुक्त रवि जैन, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. हरसहाय मीणा और मुख्य अभियंता अनिल सिंघल ने लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान वाली शिकायतों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और अन्य समस्याओं का समाधान करवाया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement