Man shot dead pregnant wife in shahjahanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:34 am
Location
Advertisement

शख्स ने गर्भवती पत्नी की गोली मार कर हत्या की

khaskhabar.com : शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 5:14 PM (IST)
शख्स ने गर्भवती पत्नी की गोली मार कर हत्या की
शाहजहांपुर| उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना रौजा क्षेत्र की हांडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक सदर अरुण चंद्र ने बताया, "हांडा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सुधीर गुप्ता ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्भवती पत्नी कंचन (27) को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतका ने छह साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।'

उन्होंने बताया, "मृतका के पिता दिनेश गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया गया और शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया गया है।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement