Man escapes from burning car on Yamuna Expressway in NOIDA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:52 pm
Location
Advertisement

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स

khaskhabar.com : शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 1:13 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स
नोएडा। उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, कार में बैठा व्यक्ति बच निकला। पुलिस ने यह जानकारी दी। नोएडा से आ रही इंडिगो कार आगरा की ओर जा रही थी, तभी मथुरा जिले में नौझील के पास चलती कार में अचानक आग लग गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक यशपाल आग की लपटों में फंसने के दौरान खिडक़ी तोडक़र कूदा। कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।

यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह सामान्य गति से गाड़ी चला रहा था, तभी उसने इंजन से तेज लपटें निकलती देखीं। इस दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement