Mahendra Nath Pandey appealed to win BJP to join the development section-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:06 am
Location
Advertisement

विकास की धारा से जुड़ने के लिए भाजपा को जिताने की अपील- डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 नवम्बर 2017 11:32 AM (IST)
विकास की धारा से जुड़ने के लिए भाजपा को जिताने की अपील- डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
झींझक/सीतापुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने झींझक (कानपुर देहात) तथा महौली (सीतापुर) के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरोजनी कोरी तथा सरिता गुप्ता एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। डा0 पाण्डेय विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पक्ष में सपा, बसपा की पिछली सरकारों में प्रदेश को भ्रष्टाचार व कुशासन के गर्त में ढकेल दिया था, योगी सरकार ने मात्र आठ महीने के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के लिये महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। नगरीय निकाय का यह चुनाव जनता के अस्तित्व का चुनाव है, आपको सुशासन व विकास की धारा से जुड़ने के लिये भाजपा को जिताना होगा, नगर पंचायत महोली से भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता के समर्थन में आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने यह बात कही।


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कारण नगरीय निकायों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नगरीय निकायों में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प लिया है, जिसे वह पूरा करेगी अब आप सबकी जिम्मेदारी है कि कमल का फूल खिलाकर अपने प्रत्याशी को जितायें तथा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के सपने को साकार करें, प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पूरे विश्व मंे भारत का गौरव प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया है, क्षेत्र के समुचित विकास के लिये भाजपा को जितायें तथा सभी नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में तीन चैथाई सदस्यों को जीताकर बोर्ड बनाये।
प्रदेश अध्यक्ष ने विकास और समृद्धि के लिये महोली नगर पंचायत प्रत्याशी सरिता गुप्ता सहित सीतापुर जिले के सभी प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। सभा को महोली विधायक शशांक त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष अजय गुप्त ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement