Lucknows first woman mayor Sanyukta Bhatia resolved to develop Lucknow as a model city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:58 am
Location
Advertisement

लखनऊ की पहली महिला महापौर ने शपथ ली

khaskhabar.com : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 09:46 AM (IST)
लखनऊ की पहली महिला महापौर ने शपथ ली
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम की नव निर्वाचित पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया और 110 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कानपुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना थे।

समारोह में उस वक्त स्थिति थोड़ी असहज हो गई जब सीटे नहीं मिलने से सपा पार्षदों ने हंगामा किया, जिसके जवाब में भाजपा सदस्यों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में सभी को शांत कराया गया।

शपथ लेने के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, "प्राथमिकता शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में टॉप टेन में लाना है। इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगी। नगर निगम व महापौर को अधिकतम अधिकार दिलाने के लिए 74वें संशोधन को लागू कराने के लिए शासन स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।"

सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से पहले क्षेत्रों में लाल रेखा खींची जाएगी और अतिक्रमण करने वालों को खुद उस लाल रेखा से पीछे हटने का समय दिया जाएगा। यदि वे नहीं हटते तो उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement