KOTA UIT gives notice to 148 empty plot owners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:43 am
Location
Advertisement

यूआईटी ने दिया 148 खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 09:20 AM (IST)
यूआईटी ने दिया 148 खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस
कोटा। खाली प्लॉटों में गंदगी- भरे पानी से पनप रहे मच्छरों के कारण फैल रही बीमारियों को देखते हुए कोटा नगर निगम- यूआईटी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत करीब 148 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। चूंकि सभी को नोटिस घरों तक पहुंचाना आसान नहीं था, इसलिए इनके नामों की सूची अखबारों में प्रकाशित करवा दी है। इसमें 3 दिन में खाली भूखंड से पानी निकलवाने तथा उसमें मिट्टी भरवाने के लिए कहा है। यूआईटी सचिव आनंदीलाल वैष्णव बताया कि हमारी ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसमें वे कॉलोनियां भी हैं जो कृषि भूमि पर बसी हैं। इसमें कार्रवाई की प्रक्रिया निगम की ओर से की जा रही है।

निगम उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि सभी भूखंडों के फोटो करवाए जा रहे हैं, जिनके पीछे ही मालिक का नाम जगह अंकित की जा रही है। इनको वकील के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पालिका अधिनियम 2009 की धारा 230, 260, 263, 298 के तहत न्यायालय में इस्तगासे होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement