kota news : Two brothers arrested in case of purchase of garlic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:32 pm
Location
Advertisement

लहसुन खरीद में धाखोधड़ी के मामले में दो भाई गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 09 दिसम्बर 2017 4:19 PM (IST)
लहसुन खरीद में धाखोधड़ी के मामले में दो भाई गिरफ्तार
कोटा। गुमानपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए लहसुन खरीद के मामले में व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं।

जानकारी के मुताबिक थोक फल-सब्जी मंडी में फरियादी जाकिर हुसैन की दुकान से उत्तरप्रदेश के एटा निवासी इमामुद्दीन और उसका छोटा भाई शाकिर अली करीब 56 लाख रुपए की कीमत का लहसुन खरीद ले गए थे, लेकिन जब दोनों भाइयों से व्यापारी ने रुपए मांगे तो पहले वो आनाकानी करने लगे। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे में फरियादी ने थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को अलीगंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को 11 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement