Knowledge is not enough for humans, sacraments is also important says Rajnath Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:15 pm
Location
Advertisement

मनुष्य के लिए ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, संस्कार भी अहम : राजनाथ सिंह

khaskhabar.com : शनिवार, 09 दिसम्बर 2017 5:55 PM (IST)
मनुष्य के लिए ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, संस्कार भी अहम : राजनाथ सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि मनुष्य के लिए ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, संस्कार भी बेहद अहम हैं। भारत के चरित्र की गाथा दुनिया के कोने कोने तक फैली है। स्वामी विवेकानंद भारत के पहले वैश्विक युवा थे। राजनाथ ने लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में यह बात कही। यहां उन्हें मानद उपाधि भी प्रदान की गई।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पदक तथा डिग्री प्रदान करने के बाद राजनाथ ने कहा, ‘‘हमें जीवन में हर पल गुरुओं के महत्व को समझना चाहिए। मनुष्य के जीवन मे गुरु का बड़ा महत्व होता है।’’ गृहमंत्री ने कहा, ‘‘माता-पिता और गुरु से हमको संस्कार मिलते हैं। हम सभी को जीवन के हर मोड़ पर अपने माता-पिता के साथ गुरुओं का उल्लेख करना चाहिए। ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, संस्कार भी बहुत जरूरी है।’’

राजनाथ ने कहा, ‘‘मैंने छात्र रहते हुए कभी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। मैं भी बहुत तेज-तर्रार छात्र रहा हूं, कभी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। छात्रों, कभी मर्यादाओं को मत तोडऩा। मर्यादाओं का पालन, प्रिय ही नहीं पूज्य बनाता है। आज रावण नहीं, राम की पूजा होती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति का कद उसके पद से नहीं, कृतियों से बड़ा होता है। कद को ऊंचा करने के साथ ही हमको नया मुकाम देने में गुरु की बड़ी भूमिका होती है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement