Kids will read in Smart Class in Karnal soon with nagar nigam help-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:54 am
Location
Advertisement

सरकारी स्कूलों में करनाल के बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे

khaskhabar.com : शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 12:54 PM (IST)
सरकारी स्कूलों में करनाल के बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे
चण्डीगढ़। डिजिटल इण्डिया की तरफ कदम बढ़ाते हुए अब करनाल शहर के बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। सरकारी स्कूलों में इस तरह की टैक्नोलॉजी से करनाल नगर निगम, हरियाणा का पहला नगर निगम होगा। नगर निगम की ओर से बहुत जल्द यानि इसी महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के लिए आज बैंगलोर बेस डी.जी. बुक टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड एजेंसी को वर्क अलॉट कर दिया गया है, जो करीब एक महीने में अपना काम पूरा करके देगी।

नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि फिलहाल करनाल शहर के भिन्न-भिन्न स्कूलों में 10 स्मार्ट क्लास शुरू करेंगे। स्मार्ट क्लास में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, टेबलेट, स्क्रीन, प्रोजेक्टर व स्पीकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्कूलों मेें कार्यरत कम्प्यूटर टीचर ही स्मार्ट क्लास संभालेंगे और डिजिटल कॉन्टैंट्स से बच्चों को पढ़ाई करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि इससे स्कूली बच्चों व क्लास रूम में किताबों का बोझ कम होगा। सारे कॉन्टैंट्स उनके कम्प्यूटर/टेबलेट में होंगे। एजेंसी की ओर से कम्प्यूटर टीचर को एक छोटी सी ट्रेनिंग देकर, इस तरह की पढ़ाई करवाने का तरीका बताया जाएगा, जो बेहद आसान होगा और स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर विद्यार्थी टैक्नोलॉजी के युग में समय की मांग अनुसार निपुणता हासिल कर आगे बढ़ेंगे।

डी.जी. बुक टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के रीजनल हैड सोनवीर ने बताया कि उनकी एजेंसी की ओर से स्मार्ट क्लास के प्राजेक्ट देश की राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ के रायपुर भिलई, दुर्ग व मध्यप्रदेश के भोपाल में सफलतापूर्वक चल रहे हैं। अब हरियाणा का करनाल भी इसमें शामिल होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement