Khap honors do not kill, removes social evil- Nehra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:23 am
Location
Advertisement

खाप ऑनर किलिंग नहीं करती, सामाजिक बुराई दूर करती है-नेहरा

khaskhabar.com : रविवार, 11 मार्च 2018 4:41 PM (IST)
खाप ऑनर किलिंग नहीं करती, सामाजिक बुराई दूर करती है-नेहरा
रोहतक। नहेरा खाप का भाई चारा राज्य स्तरीय सम्मेलन सर छोटूराम धर्मशाला में सम्पन्न हुआ है। इस सम्मलेन में प्रदेश से नहेरा खाप के प्रतिनिधि एकजुट हुए। इस सम्मलेन में मुख्यातिथि पूर्व मंत्री व नहेरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश नहेरा थे। इस सम्मेलन में समाजिक कुरीतियों को दूर करने और लड़कियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। साथ ही इस सम्मलेन देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गवांने वाले शहीदों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि खाप हमेशा अच्छे काम करती है सामाजिक बुराइयों को दूर करने सभी खापों ने काम किया। जगदीश नहेरा ने बताया कि आज पूरे हरियाणा से नहेरा के 150 गांव है। सभी को यहां पर बुलाया गया था विशेष इसमें यह था कि जो भी समाज मे बुराइयां है,उनको दूर किया जाए। खाप पहल करे तो दहेज, मृत्यु भोज को दूर किया जा सकता है। कुछ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,पर्यावरण की बात है पेड़ लगाने की बात है। बच्चों को शिक्षित करने की बात खासकर बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। ऑनर किलिंग पर बयान दिया कि खापें कभी हॉनर किलिंग नही करती ना ही कोई ऐसा फैसला देती है। कभी हॉनर किलिंग नही होती मगर उसे भी हॉनर किलिंग बता देते है। यह खाप से संबधित नही यह खाप के खिलाफ प्रचार किया गया है। इससे खाप को बदनाम किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement