karauli news : Homeguards accused of insulting on Home Minister, burned the effigy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:41 pm
Location
Advertisement

होमगार्डों ने गृह मंत्री पर लगाया अपमानित करने का आरोप, फूंका पुतला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 10:46 PM (IST)
होमगार्डों ने गृह मंत्री पर लगाया अपमानित करने का आरोप, फूंका पुतला
करौली। गृह मंत्री के बयान के विरोध में होमगार्डों ने पुराने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कर गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान होम गार्डों ने गृहमंत्री पर राज्य के 31 हजार होमगार्डों के अपमान का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि होमगार्ड 12 माह रोजगार देने, पुलिस के समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से आंदोलनरत हैं। होमगार्डों की मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को गृहमंत्री से विभिन्न मांगों को लेकर मिलने गए थे। इस दौरान गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया द्वारा उन्हें बाहर निकल जाने की बात कहने से होमगार्ड नाराज हो गए और उन्होंने राज्य के 31 हजार होम गार्डों के अपमान का आरोप लगाया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement