karauli news : boloro car reflex in karauli, 4 women and 2 man injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:47 am
Location
Advertisement

प्रसव पीड़िता को अस्पताल लेकर आ रही बोलेरो पलटी, 4 महिलाओं सहित दो पुरुष घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 8:43 PM (IST)
प्रसव पीड़िता को अस्पताल लेकर आ रही बोलेरो पलटी, 4 महिलाओं सहित दो पुरुष घायल
करौली। प्रसव से पीड़ित महिला को अस्पताल लेकर आ रही बोलेरो कार एनएच 11 हाथीघटा पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चार महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं प्रसूता को रणगवां ताल स्थित नए प्रसूति अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के अनुसार जिले के लेदौरकलां ग्राम निवासी राधा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बोलेरो से प्रसूति चिकित्सालय रणगवां ताल ला रहे थे। हाथीघटा पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चार महिलाएं एवं दो पुरुष घायल हो गए। दो महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement