Kanganas house gossip, small guest came, congratulations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:37 pm
Location
Advertisement

कंगना के घर गूंजी किलकारी, नन्हा मेहमान आया, मिली बधाईयां

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 नवम्बर 2017 10:06 PM (IST)
कंगना के घर गूंजी किलकारी, नन्हा मेहमान आया, मिली बधाईयां
कांगड़ा। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के घर नया मेहमान आया है। उसके घर नन्हें मुन्ने की किलकारी गूंजी है। कंगना की बहन रंगोली का आंचल नन्ही किलकारियों से गूंज उठा, जब अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निधि रैना ने सकुशल डिलीवरी करके उन्हें नवजात की सौगात दी।

रंगोली पिछले 9 महीने से लगातार डा. निधि रैना से विशेषज्ञ परामर्श व उपचार प्राप्त कर रही थीं। डिलीवरी के दौरान रंगोली के परिजन भी उनके साथ रहे। जानकारी के अनुसार रंगोली बुधवार सुबह फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में भर्ती हुई। कुछ जटिलताओं के चलते डा. निधि रैना को उनका सिजेरियन करना पड़ा, जिसके उपरांत उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में रंगोली को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही कंगना रणौत के मौसी बनने पर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement