Jhunjhunu ready for Welcome of Prime Minister Narendra Modi, Modi is coming Jhunjhunu on March 8-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:42 am
Location
Advertisement

मोदी के स्वागत को पलक-पांवड़े बिछाए बैठा है झुंझुनूं, 8 को आएंगे

khaskhabar.com : बुधवार, 07 मार्च 2018 1:45 PM (IST)
मोदी के स्वागत को पलक-पांवड़े बिछाए बैठा है झुंझुनूं, 8 को आएंगे
झुंझुनूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च (विश्व महिला दिवस) को झुंझुनूं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की तीसरी वर्षगांठ के जश्न के साथ ही राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। इस मौके पर मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ 10 कलेक्टरों को भी सम्मानित करेंगे। इनमें तीन महिला कलक्टर शामिल हैं। दो कलेक्टर राजस्थान से हैं। मोदी के स्वागत में जिले के लोग पलक पावड़े बिछाए बैठे हैं। हर तरफ मोदी की ही चर्चा है।

मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। दिल्ली से भी पुलिस एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियों समेत एसपीजी, आईबी, सीआईडी अधिकारी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था में पांच हजार जवान तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया डोम फायर फ्रूफ होगा।

मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपेड तैयार की गई है। यहां तीन हेलीपेड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी के लिए दो हेलीपेड तैयार किए गए हैं। सीकर जिले की तारपुरा हवाई पट्टी को रिजर्व रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से वायु सेना की ट्रायल लैंडिंग की जा रही है। वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने कल हवाई पट्टी पर करीब 6 बार ट्रायल लैंडिंग की।

कार्यक्रम स्थल पर डोम लगभग तैयार हो चुका है। डाेम के फायर प्रूफ होने के बावजूद एहतियात के तौर पर फायर एक्जिट भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिहाज से करीब पांच हजार जवान तैनात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement