Jharkhand Congress leader Shankar Yadav dies in bomb blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:16 pm
Location
Advertisement

झारखंड: बम विस्फोट में कांग्रेस नेता की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 9:10 PM (IST)
झारखंड: बम विस्फोट में कांग्रेस नेता की मौत
रांची। झारखंड के कोडरमा जिले में मंगलवार शाम बम विस्फोट में कांग्रेस के एक नेता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष शंकर यादव अपने वाहन से चंदवाड़ा जा रहे थे। तभी उनके वाहन के पास से गुजरते समय विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हो गया।

बम की चपेट में आने से शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनके अंगरक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले वर्ष यादव पर एक जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी में वे बुरी तरह घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement