jhalawar news : Chief Minister vasundhara raje mourning the demise of Bhawani Mandi Municipality former President Vimalchand Patni-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:39 pm
Location
Advertisement

भवानीमण्डी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विमलचंद पाटनी की शोकसभा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : शनिवार, 30 दिसम्बर 2017 6:52 PM (IST)
भवानीमण्डी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विमलचंद पाटनी की शोकसभा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री
जयपुर/झालावाड़। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शनिवार को भवानीमण्डी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विमलचंद पाटनी के निधन पर शोकसभा में शामिल हुईं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पाटनी की धर्मपत्नी लीलाबाई से मुलाकात की तथा परिजनों को सांत्वना दी।

राजे जिले की पचपहाड़ तहसील के ग्राम आवर में पूर्व सरपंच विमल जैन के पुत्र विनीत जैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर भी गईं और उनकी धर्मपत्नी मनोरमा जैन सहित अन्य परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने विनीत जैन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने ग्राम दुबलिया के पूर्व सरपंच भगवान सिंह झाला के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुबलिया स्थित उनके निवास पर उनकी धर्मपत्नी मोहन कंवर और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। राजे ने झालरापाटन के ग्राम मांडा श्यामपुरा में नाथूलाल नागर के पिता बापूलाल नागर के निधन पर भी उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement