Janjivan Kalyan Seva Samiti celebrate Womens Day and Holi Meetings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:45 pm
Location
Advertisement

जनजीवन कल्याण सेवा समिति मनाएगी महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

khaskhabar.com : बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 10:45 AM (IST)
जनजीवन कल्याण सेवा समिति मनाएगी महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह
बीकानेर। जनजीवन कल्याण सेवा समिति बाबा रामदेव पार्क के सामने नत्थूसर गेट के बाहर बीकानेर में समिति की महिला प्रकोष्ठ की मीटिंग अध्यक्ष एन.डी.रंगा की अध्यक्षता में रखी गई। रंगा ने महिलाओं की संगठन के प्रति निष्ठा भाव को देखते हुए सक्रिय भागीदारी की सराहना की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ.प्रीति गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च को विश्व महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉ.सुषमा बिस्सा ने कहा कि विश्व महिला दिवस पर अनेक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सुमन औझा जोशी एवं मधुरिमासिंह ने कहा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाए जिससे वे और अधिक सेवाभावी बन सके। एडवोकेट सुमन शेखावत, श्रीमती सरोज औझा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समिति के महा सचिव डॉ.एम.एल.व्यास ने कहा कि सेवा समिति कार्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि संगठन मे युवा प्रकोष्ठ की आवश्यकता है। इस इकाई का गठन कर युवाओं- युवतियों को ज्यादा से ज्यादा जोडा जाए ताकि समाज के हर तबके तक समिति की सेवाएं पहुंच सके। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर जोशी, भगतीराम पांडे, चन्द्रमोहन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी के प्रति आभार डॉ.अजय जोशी ने प्रकट किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement