Jaisalmer news : The BSF soldier came home in the holidays, death in Accident -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:39 pm
Location
Advertisement

छुटि्टयों में आया था BSF जवान, हादसे में हुई मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2017 2:29 PM (IST)
छुटि्टयों में आया था BSF जवान, हादसे में हुई मौत
जैसलमेर। छुटि्टयां लेकर परिवार के पास आए बीएसएफ के एक जवान की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार खेतोलाई गांव निवासी बीएसएफ का जवान राजकुमार विश्नोई पोकरण से अपने कार्य निपटाकर बाइक पर खेतोलाई जा रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। वह छुटि्टयां बिताने परिवार के पास आया हुआ था। हादसे की सूचना मिलने पर उसके गांव खेतोलाई में माहौल गमगीन हो गया। जवान का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement