jaipur news : will be honored 11 MLA and MPs On the birthday of former Vice-President bhero singh shekhawat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:47 pm
Location
Advertisement

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के जन्मदिन पर 11 विधायक व सांसद होंगे सम्मानित

khaskhabar.com : रविवार, 22 अक्टूबर 2017 7:23 PM (IST)
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के जन्मदिन पर 11 विधायक व सांसद होंगे सम्मानित
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की 94वीं वर्षगांठ 23 अक्टूबर के अवसर पर स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर की ओर से अपराह्न 3:30 बजे रवींद्र मंच जयपुर पर ‘वरिष्ठ विधायक सम्मान समारोह़़’ आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी।

स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के जन्मदिवस पर ट्रस्ट की ओर से जिन 11 वरिष्ठ विधायकों एवं सासंदों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जसवंत सिंह जसोल, नाथूसिंह गुर्जर, कृष्णेन्द्र कौर (दीपा), महादेव सिंह खंडेला, दिग्विजय सिंह, भंवर लाल शर्मा (हवामहल), घनश्याम तिवाड़ी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, भंवर लाल शर्मा (सरदारशहर) एवं कालीचरण सर्राफ प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement