jaipur news : Show of Rajasthani culture on the rajpath At National Tourism Festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:06 am
Location
Advertisement

राष्ट्रीय पर्यटन पर्व पर राजपथ पर बिखरेगी राजस्थानी संस्कृति की छटा

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 6:20 PM (IST)
राष्ट्रीय पर्यटन पर्व पर राजपथ पर बिखरेगी राजस्थानी संस्कृति की छटा
जयपुर। देशभर में चल रहे राष्ट्रीय पर्यटन पर्व का ग्रेंड फिनाले 23 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर होगा। फिनाले में उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस समारोह में राजस्थानी संस्कृति की बेजोड़ छटा भी दिखेगी।

पर्यटन सूचना केन्द्र की अतिरिक्त निदेशक गुंजीत कौर ने बताया कि समारोह में राजस्थान पर्यटन की प्रदर्शनी, रुडको द्वारा राज्य की हस्तशिल्प और प्रदेश के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। इस दौरान ऎतिहासिक राजपथ विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों का साक्षी बनेगा। इस फिनाले में राजस्थान सहित करीब 18 राज्य इसमें शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement