jaipur news : Race after knee-Replacement in Jawahar Circle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:53 pm
Location
Advertisement

नी-रिप्लेशमेंट के बाद हम भी लगा सकते हैं दौड़...लगी लंबी लाइन

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 7:26 PM (IST)
नी-रिप्लेशमेंट के बाद हम भी लगा सकते हैं दौड़...लगी लंबी लाइन
जयपुर। घुटनों के ऑपरेशन के बाद हम भी दौड़ सकते हैं। कोई परेशानी नहीं है। ऐसा ही संदेश देने के लिए नी-रिप्लेशमेंट करवा चुके लोगों ने गुरुवार सुबह जवाहर सर्किल पर दौड़ लगाई। जीवन रेखा हॉस्पिटल जगतपुरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने जवाहर सर्किल पर दौड़ शुरू की। इस दौरान नी-रिप्लेशमेंट करवा चुके लोगों से उनके क्रियाकलाप के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के लिए दौड़ लगाई गई।

लगी लंबी लाइन
घुटना प्रत्यारोपण के बाद लोगों को संदेश देने के लिए हुई दौड़ में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। दौड़ में बुजुर्ग महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। दौड़ को लेकर प्रत्येक व्यक्ति उत्साहित था। इसके अलावा दौड़ देखने के लिए भी लोगों का हुजूम लगा रहा। जवाहर सर्किल के चारों तरफ घटना प्रत्यारोपण संबंधी जानकारी देने के लिए बैनर भी लगाए गए।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement