Advertisement
मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाने पर रामरस को दी बधाई
टोंक। सबसे तेज सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाने वाले टोंक जिले के रामरस ने मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 7 मिनट 55 सैकंड में 100 बार सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाकर विश्वभर में राजस्थान का नाम ऊंचा करने पर रामरस को बधाई दी। राजे ने रामरस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने और प्रदेशवासियों को योगाभ्यास से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
टोंक
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement