jaipur news : Bharatiya Janata Yuva Morcha Jaipur City done Fireworks on the Celebrate of Four year of rajasthan BJP government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:34 pm
Location
Advertisement

सरकार के चार साल के जश्न में भाजयुमो जयपुर शहर ने की आतिशबाजी

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 दिसम्बर 2017 7:40 PM (IST)
सरकार के चार साल के जश्न में भाजयुमो जयपुर शहर ने की आतिशबाजी
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जयपुर शहर अध्यक्ष रितेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में मोर्चा द्वारा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की तख्तियां लेकर स्कूटर-मोटर साइकिल रैली निकाली गई।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं सहायक साबित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है, साथ ही सरकार के सफलतम कार्यकाल से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement