jaipur news : best wishes of Chief Minister Vasundhara Raje on cheti chand 2018-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:56 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चेटीचंड पर शुभकामनाएं

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 8:13 PM (IST)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चेटीचंड पर शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चेटीचंड (19 मार्च) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान झूलेलाल ने त्याग, प्रेम व अहिंसा जैसे मानवीय मूल्यों की स्थापना की। भगवान झूलेलाल जल के देवता वरुण के अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान झूलेलाल के आदर्शों को आत्मसात कर प्रदेश को उन्नत और खुशहाल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement