Jagjivan Pal handed over 10-10 thousand checks to 66 women wings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:11 am
Location
Advertisement

जगजीवन पाल ने 66 महिला मंडलों को वितरित किये 10-10 हजार के चैक

khaskhabar.com : सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 8:41 PM (IST)
जगजीवन पाल ने 66 महिला मंडलों को वितरित किये 10-10 हजार के चैक
धर्मशाला। मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने आज धीरा के तहसील कार्यालय परिसर में एक समरोह के दौरान 66 महिला मंडलों को 10-10 हजार रूपये की राशि के चैक वितरित किये। समारोह में खरोट, गगल, भदरोहा, काहन फट्ट, धीरा, नौरा, डंई व चौकी की महिलायें उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जगजीवन पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को गरिमायुक्त, बराबरी का सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिये सरकार द्वारा कई कार्य किये जा रहे हैं जिनसे वे आर्थिक रूप सुदृढ़ हों और उनके हितों का संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल महिला विकास निगम की प्राधिकृत पूंजी को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये किया गया है जिससे महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिये उदारता से ऋण मिल सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास करने का प्रयास किया गया है और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव तथा गरीब तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के सभी पंचायतों को बिना किसी भेदभाव से मांग के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।

इसके उपरांत उन्होंने डंई ग्राम पंचायत के गांव लोअर लाहड़ में 6 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

मुख्य संसदीय सचिव ने इसके बाद 15 लाख रुपये से निर्मित भोडा स्वास्थ्य उप केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र से स्थानीय व आस-पास के क्षेत्र के लोगों को घरद्वार के समीप बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिबद्ध है।

सरकार के इस कार्यकाल में राज्य में स्वास्थ्य मानकों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर राज्य सकल उत्पाद का 1.43 प्रतिशत व्यय किया जा रहा है जोकि देश में दूसरा सबसे अधिक व्यय है।इसके उपरांत जगजीवन पाल ने धीरा में पुलिस चौकी का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सुलह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण राणा, धीरा पंचायत के उप प्रधान जितेन्द्र धरवाल, जिला परिषद् सदस्य ठाकुर सिंह मेहता, नायब तहसीलदार काली दास, बीएमओ डॉ0 मीनाक्षी गुप्ता, बोदा के उप प्रधान गज राज, किशोरी मेहता, कश्मीर सिंह पटियाल, कश्मीर सिंह राणा, डंई के प्रधान संसार चंद, भदरोल के प्रधान मान सिंह, अजीत कुमार, कंवरभान, मुख्य सेविका कुशला देवी विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement