INTUC president told what these MPs KirnKer ..-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:13 pm
Location
Advertisement

इंटक अध्यक्ष ने सांसद किरण खेर के लिए ये क्या कह दिया..

khaskhabar.com : गुरुवार, 10 अगस्त 2017 8:50 PM (IST)
इंटक अध्यक्ष ने सांसद किरण खेर के लिए ये क्या कह दिया..
मोहाली। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल ने वीरवार को मोहाली में सांसद किरण खेर को नचनिया बता दिया। उन्होंने कहा कि किरण खेर सांसद नहीं, एक नचनिया है। जब मीडिया ने इस पर महिलाओं का अपमान करने संबंधी सवाल उठाया तो दिनेश शर्मा ने यू टर्न ले लिया। कहा कि उन्होंने सांसद का नाम नहीं लिया और वे साफ मुकर गए।

बाद में सुंदरियाल कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता हाथ में आने के बाद हर वर्ग के इंसान की मुश्किलें बढ़ाई हैं। उन्होंने इस मौके पर पंजाब में चुने गए पार्टी युवाओं के लिए पदों की घोषणा की। दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के राज में पंजाब के मजदूरों, किसानों व गरीबों की अनदेखी हो रही है। पंजाब के किसानों को कर्ज के संकट से निकालने के लिए व लेबर को उनकी मेहनत की बनती राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी इस आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाया है।

समस्या के लिए पुख्ता हल भी निकाला है। मोदी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को जो 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, वह तो दूर, अब उन व्यक्तियों की जेब में 15 रुपये भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति लोगों की आंखें खुल गई हैं। इस मौके पर पंजाब के राज्य अध्यक्ष जसविंदर संधू, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, महिला अध्यक्ष इंटक अनीता शर्मा, युवा अध्यक्ष पंजाब कमल आहूजा, जोगिंद्र सिंह टाइगर मालवा प्रधान, राष्ट्रीय सचिव ऋषिकेश वर्मा, उपाध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदीप शर्मा और युवा अध्यक्ष जगतार सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement