Indignation rally in Karnal on 20th August by Haryana Employees Federation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:04 am
Location
Advertisement

कर्मचारी महासंघ ने भरी सरकार के खिलाफ हुंकार

khaskhabar.com : शनिवार, 05 अगस्त 2017 3:32 PM (IST)
कर्मचारी महासंघ ने भरी सरकार के खिलाफ हुंकार
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से आज सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमेँ महासंघ से जुडे़ प्रदेश स्तर के कई नेताओँ ने भाग लिया। कर्मचारियों ने इस सम्मेलन मेँ सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और 20 अगस्त को कर्मचारी महांसघ की ओर से करनाल सीएम के ग्रहक्षेत्र मे होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की कर्मचारियों से अपील की।

मीडिया से बातचीत करते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव विरेंद्र सिंह धनखड़ ने बताया कि सरकार आज कर्मचारियों की मांगों पर विचार तक नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों को प्राइवेट करने और निगम का दर्जा देने की नीति पर सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार से पहले जो कर्मचारियों की बातचीत हुई थी उन वादों से भी सरकार मुकर रही हैं। ऐसे मे अब कर्मचारी महासंघ की ओर से 20 अगस्त को करनाल में आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश स्तर के कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से कर्मचारी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे और सरकार के खिलाफ आगामी अांदोलन की रणनीति वहीं से तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज उनकी ओर से कर्मचारियों को इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने को लेकर न्यौता दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement