illegal factory caught 2 arrested in firojabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:25 pm
Location
Advertisement

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 15 जुलाई 2017 9:01 PM (IST)
अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई, 2 गिरफ्तार
इटावा/ फिरोजाबाद। जनपद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में काफी दिनों से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से आठ तमंचे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि थाना रामगढ़ व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बौद्ध कालोनी में अवैध असलहा बनाते हुए दो आरोपियों आनंद और आसिफ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से आठ तमंचे (7 तमंचे 315 बोर और एक तमंचा 12 बोर) एक अधकन तमंचा व असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे 1500 से 2000 रुपये में तमंचे बेचते हैं। इनके खिलाफ थाना रामगढ़ में अभियोग दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement