I do not see cricket anymore, my path is different: Anurag Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:28 pm
Location
Advertisement

अब मैं क्रिकेट नहीं देखता, मेरी राह अलग : अनुराग ठाकुर

khaskhabar.com : सोमवार, 26 जून 2017 12:37 PM (IST)
अब मैं क्रिकेट नहीं देखता, मेरी राह अलग : अनुराग ठाकुर
हमीरपुर। एक समय विश्व क्रिकेट की सबसे ताकतवर संस्था मानी जाने वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुखिया रहे अनुराग ठाकुर अब क्रिकेट नहीं देखते। क्रिकेट से जुड़े हर आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अनुराग ने इसके पीछे बाकी कामों में व्यस्तता और समय की कमी को कारण बताया है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को बीसीसीआई में लागू करने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना के कारण अनुराग को बोर्ड अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। यहां से अनुराग ने बीसीसीआई से अपनी राह अलग कर ली और बाकी खेलों की तरफ मुड़ गए। अब उनका ध्यान अपने प्रदेश-हिमाचल में क्रिकेट के साथ-साथ बाकी खेलों के विकास पर है। अनुराग हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement