Advertisement
जमीनी रंजिश में होमगार्ड जवान की हत्या
सिद्धार्थनगर/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार रात होमगार्ड जवान की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया, "बांसी थाना क्षेत्र के ग्राम पठकौली निवासी उदयराज मौर्या (45) होमगार्ड थे। मंगलवार देर रात वह अपने घर से ड्यूटी पर बांसी थाना जा रहे थे। रास्ते में पठकौली बैकमपुर तिवारी रोड पर जमीनी विवाद को लेकर गांव के छह लोगों ने लाठी-डंडो व ईंट से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। उनका शव बुधवार सुबह गांव के बाहर पड़ा मिला।"
पुलिस ने बताया, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही राजीव मौर्या, जयश्री मौर्या सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।"
पुलिस के अनुसार, एक आरोपी महिला बिंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
गोरखपुर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement