Hollywood actress Lindsay Lohan remembers traveling to India on Diwali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:28 pm
Location
Advertisement

लिंडसे लोहान ने दिवाली पर भारत यात्रा को याद किया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 5:45 PM (IST)
लिंडसे लोहान ने दिवाली पर भारत यात्रा को याद किया
लॉस एंजिलस| हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने दीवाली के अवसर पर अपनी भारत यात्रा के दिनों को याद किया। उन्होंने दिसंबर, 2009 में अपनी डॉक्यूमेंटरी 'लिंडसे लोहान्स इंडियन जर्नी' के लिए भारत की यात्रा की थी। लोहान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें अपनी बाहों में एक बच्चे को पकड़े हुए और अपने माथे पर एक बिंदी लगाए हुए देखा जा सकता है।

लोहान ने फोटो के साथ लिखा, "हैप्पी दिवाली।"

इस डॉक्यूमेंट्री का प्रस्तुतिकरण और वर्णन लोहन ने किया है। इसमें उन्हें दिल्ली, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के गांवों में मानव तस्करी के पीड़ितों से बात करते हुए देखा जा सकता है।

इस डॉक्यूमेंट्री को भारत में दिसंबर, 2009 में शूट किया गया था।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement