Himachal Pradesh Election 2017: virbhadra singh will file nomination today from arki seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:11 pm
Location
Advertisement

हिमाचल चुनाव: वीरभद्र सिंह आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन 

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 09:47 AM (IST)
हिमाचल चुनाव: वीरभद्र सिंह आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन 
शिमला। कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वीरभद्र सिंह आज एसडीएम के ऑफिस अर्की में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ज्ञातव्य है कि वीरभद्र सिंह को सोलन जिले की अर्की से टिकट मिला है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 अक्तूबर है। यहां 9 नवबंर को चुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे।

ज्ञातव्य है कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में कांग्रेस ने 59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पहली सूची में वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन सीट से टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement