Himachal Pradesh Election 2017 : Committee will prepare list of BJP nominees for elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:29 pm
Location
Advertisement

प्रदेश चुनाव समिति तैयार करेगी चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट

khaskhabar.com : सोमवार, 09 अक्टूबर 2017 2:37 PM (IST)
प्रदेश चुनाव समिति तैयार करेगी चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट
ऊना। हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। इस बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित की है। यह समिति विधानसभा चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करेगी।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने यहां सर्किट हाउस में बताया कि अगले सप्ताह प्रदेश चुनाव समिति की मीटिंग होने जा रही है, जिसके वेन्यू को जल्द निर्धारित कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीटिंग में सभी विधानसभा सीटों से पार्टी के प्रत्याशियों के नामों का चयन किया जाएगा। इसके बाद संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट भाजपा आलाकमान को भेजी जाएगी। जिस पर अंतिम फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देगी।

चुनाव समिति में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, डॉ. राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, जयराम ठाकुर, इंदू गोस्वामी, विपिन परमार, कृपाल परमार, राम सिंह और चंद्रमोहन शामिल किया गया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement