Himachal gets infamous from Virbhadra mafia: Anurag Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:34 am
Location
Advertisement

वीरभद्र के माफिया से बदनाम हुआ हिमाचल: अनुराग ठाकुर

khaskhabar.com : सोमवार, 10 जुलाई 2017 7:43 PM (IST)
वीरभद्र के माफिया से बदनाम हुआ हिमाचल: अनुराग ठाकुर
हमीरपुर/ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व परिवर्तन रथ यात्रा के स्टार प्रचारक रहे अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर हल्के की रथ यात्रा के समापन पर कहा कि भ्रष्टाचार व वीरभद्र के राज में माफिया ने हिमाचल को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेशर्मों की तरह कुर्सी से चिपके हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज तक कोई भी मुख्यमंत्री के पद पर जमानत के चलते नहीं रहा है, ऐसा इतिहास वीरभद्र सिंह नहीं बनाया है। परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस बौखला गई है इसलिए कांग्रेस को अपनी विदाई का आभास हो गया है।
अनुराग ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास का कार्य किया है। वीरभद्र सरकार ने विकास रोकने का काम किया है। मोदी ने हिमाचल का मान बढ़ाया है तो वीरभद्र में हिमाचल को शर्मसार किया है। हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी सरकार भाजपा ही दे सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्यनाथ हमारे बीच पहुंचे हैं, यह हम सब के लिए गर्व की बात है। देवभूमि में एक जोगी आया है और योगी की बात को हिमाचल मानेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन होकर रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement