Advertisement
उत्तर प्रदेश में तेज धूप, तापमान में मामूली इजाफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, उप्र में 12 दिसम्बर तक निम्न दबाव का वायुक्षेत्र विकसित होने से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, इलाहाबाद का 17 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री और गोरखपुर का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement