Haryanvi singer Harshita Dahiya shot dead in Panipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:48 am
Location
Advertisement

हरियाणवी गायिका की गोली मारकर हत्या, मिली थी जान से मारने की धमकी

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 10:51 PM (IST)
हरियाणवी गायिका की गोली मारकर हत्या, मिली थी जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़। हरियाणवी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की कुछ अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा के पानीपत जिले में गोली मारकर हत्या कर दी। वह मंगलवार को एक गांव में कार्यक्रम पेश करने के बाद वापस आ रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हर्षिता पानीपत के इसराना ब्लॉक के चमरारा गांव से कार में वापस आ रही थीं, जिस दौरान उन्हें नजदीक से पांच-छह गोली मारी गई।

कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें निशाना नहीं बनाया। हमलावर काले रंग की कार में थे। यह घटना शाम लगभग 4.30 बजे हुई। 22 वर्षीय हर्षिता सोनीपत जिले की रहने वाली थीं। उन्होंने हाल में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, लेकिन उन्हें इसका डर नहीं है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement