Haryana new sports policy is the best policy of the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:11 pm
Location
Advertisement

हरियाणा की नई खेल नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीति

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 4:35 PM (IST)
हरियाणा की नई खेल नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीति
रोहतक । खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ पैरा ओलम्पिक एथलैटिक्स एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने किया।
सहकारिता मंत्री ने उपस्थित सभी खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से प्रदेश के सभी 22 जिलों में खेल महाकुंभ शुरू हो रहा है और इसका समापन 31 अक्तूबर को भारत के उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू करेंगे। उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल जीवन को जोडऩे का काम करता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी है क्योंकि खेल के बिना शरीर का विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि खेल नर्सरियों के माध्यम से खिलाडिय़ों का विकास किया जाए, जिससे खिलाड़ी अपने मां बाप, देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पहली पैरा ओलम्पिक विजेता महिला खिलाड़ी दीपा मलिक हमारे प्रदेश की है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का खेल मंत्री भी ओलम्पिक विजेता खिलाड़ी है, इससे यह अन्दाजा लगाया जा सकता है कि हमारे देश में हर क्षेत्र में खेल प्रतिभाएं छिपी हुई है।

ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा सरकार की योजना है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर खेल के मैदान तक लाया जाए ताकि युवा खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को संवार सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल एवं शारीरिक उपयुक्तता नीति-2015 के रूप में हरियाणा के खिलाडिय़ों को देश की सर्वश्रेष्ठ खेल पॉलिसी दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की नई खेल पॉलिसी में खिलाडिय़ों के लिए ओलम्पिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ खेलों के अलावा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विजेता और भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के ईनामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के खुराक भत्ते में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement