Gurdaspur Bypoll Result Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:15 pm
Location
Advertisement

गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस के सुनील जाखड़ की जीत,1 लाख 93 हजार 219 वोटों से जीते

khaskhabar.com : रविवार, 15 अक्टूबर 2017 12:50 PM (IST)
गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस के सुनील जाखड़ की जीत,1 लाख 93 हजार 219 वोटों से जीते
गुरदासपुर। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम आज गए है। फिलहाल वोटों की गिनती हो चुकी है और कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने जीक दर्ज की है। सुनीव जाखड़ को 1 लाख 93 हजार 219 वोट मिले है।वहीं बीजेपी सदमे में है।वहीं मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे राहुल गांधी के लिए दिवाली गिफ्ट बताया है।


आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस चुनाव को पंजाब में कांग्रेस सरकार की 6 महीने की परफॉर्मेंस से जोड़ कर देखा जा रहा है।


ज्ञात रहे कि गुरदासपुर लोकसभा सीट दिवंगत नेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हो गई थी।

गुरदासपुर संसदीय सीट में 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें भोआ, पठानकोट, गुरदासपुर, दीनानगर, कादियान, फतेहगढ़ चूरियां, डेरा बाबा नानक, सुजानपुर और बटाला शामिल हैं। 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरदासपुर के सुखजिंदरा कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। जबकि पठानकोट जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पठानकोट के एसडी कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement